National

कोरोना – 24 घंटे में 5220 मरीज स्वस्थ हुए

नई दिल्ली । पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 के कुल 5,220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार, कोविड-19 से अब तक कुल 1,19,293 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19  के रोगियों के बीच रिकवरी दर 48.37 प्रतिशत है। वर्तमान में, 1,20,406 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत हैं।

http://varanasitimes.com/akhilesh-yadav-asked-how-much-for-the-poor-in-the-package-of-20-lakh-crores/

आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में नोवेल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता को और बढ़ा दिया है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 531 हो गई है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 228 ( कुल 759) हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,42,069 सैंपलों की जांच हुई है। इस प्रकार, अब तक कुल 46,66,386 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button