Astrology & Religion

आज का पंचांग : आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग जानिए, इस समय से पूर्णिमा आरंभ

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 27 शक संवत 1943 कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 03 रवि-उल्सानी 12 हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 नवंबर सन् 2021 ई० सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 29 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। वरियान योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत परिघ योग का आरंभ, वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत-त्योहार – श्री सत्यनारायण व्रत, भीष्म पंचक समाप्त।

सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 26 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 08 बजकर 08 मिनट से 09 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 19 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 11 मिनट तक।

आज के उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button