Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

आज का पंचांग : द्वादशी तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

मेष -सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनाएं। परिवार वालों को मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। इस राशि के जो लोग मैकेनिकल की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें जल्द ही किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकता है।

वृष -आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यवसायी वर्ग के लोगों को लाभ होने की संभावना है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मिथुन -आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपके सपने साकार होते नजर आएंगे। आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क -आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सके तो वर्क फ्रॉम होम करें, बाहर जाने से बचें। आज वह दिन है जब चीजें वैसी नहीं होंगी जैसी आप उन्हें चाहते हैं।

सिंह -आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटक सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से परे रहेगा। जरूरत पड़ने पर आसपास के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे।

कन्या -आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार करें, क्योंकि आपको बहुत धन लाभ होगा।

तुला -आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। कागजी काम पूरा न होने से आपका कुछ काम अटक सकता है। ऑफिस में आसपास के लोगों का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक -आज आपके जीवन में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स में प्रवेश लेने के बारे में सोचेंगे। आय के किसी स्रोत के अचानक उत्पन्न होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।

धनु -आज आपको किसी से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। थोड़ी सी मेहनत से आपको कोई बड़ा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

मकर -आज के दिन आपको कोई भी कार्य करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से आप परेशान हो सकते हैं। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने होंगे।

कुंभ -आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह होगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।

मीन -आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपको कुछ घरेलू सामान खरीदना होगा। किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करें।

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 10, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष कृष्ण द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 16, रवि-उल्सानी 25, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 1 दिसंबर सन् 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र शाम 6 बजकर 47 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग रात्रि 8 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ।

कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 55 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 7 बजकर 45 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय : सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर।

सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर में 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

आज के उपाय :

आज गणेशजी की पूजा करें और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button