Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। शुभ व मांगलिक कार्य कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर मन में चिंता रह सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा और जीवन में चल रही समस्याओं का आंशिक निराकरण होगा।

वृष – वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्य में योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहे। जीवनसाथी के साथ वार्तालाप करने से पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा।

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों से अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। आर्थिक लाभ होने या सैलरी बढ़ने की संभावना है। अपने वरिष्ठों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। व्यापार में फायदा होने की संभावना है। घर में बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होने के कार्यसिद्धी होगी।

कर्क – कर्क राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने में मन में शांति रहेगी। राजनीतिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। सगे-संबंधियों के बीच मान –सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के करियर या परीक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। खानपान व जीवन शैली पर विशेष ध्यान दें।

सिंह – धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में शांति रहेगी। समाज कल्याण की ओर रुझान बढ़ोगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से संबंध फिर बनेंगे। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

कन्या – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम में तरक्की मिलेगी। सैलरी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण संबंध रह सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक कहीं से खुशखबरी मिल सकती है।

तुला – तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। भाग्य का सितारा बुलंद रहने से काम में सफलता मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन चिंताजनक हो सकता है। कुछ चिंताएं हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति परेशान कर सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें और गृहस्थ जीवन में तनाव कम करने का प्रयास करें। अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। गुस्सा करने से बचें।

धनु – मानसिक चिंताओं से परेशान रहेंगे। पारिवारिक तनाव के कारण मन अशांत रगेगा। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वार्तालाप करें। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में आंशिक लाभ हो सकता है। आर्थिक लाभ होने से क्षतिपूर्ति हो सकती है।

मकर – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। आपसी सूझबूझ या धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में क्लेश पूर्ण स्थितियां रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से विचार करें और बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

कुंभ – कुंभ राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और करियर के प्रति सचेत होंगे। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी को आर्थिक लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मीन – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। परिवार में कुछ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। लंबी यात्रा के भी योग हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button