
कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। टीकाकरण में आई यह तेजी, इस देश को न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है, बल्कि वैश्विक पटल पर इस वायरस के प्रति चल रही लड़ाई को और अधिक मजबूती व सकारात्मकता प्रदान कर रही है। भारत में अब तक कुल 16 करोड़ 04 लाख 94 हजार 188 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। देश में चलाये जा रहे टीकाकरण के 109वें दिन यानि कि 04 अप्रैल को देशभर में 14 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 7 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 7 लाख 04 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
More than 14 lakh (14,84,989) vaccination doses administered in the last 24 hours. pic.twitter.com/2afH5YontP
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021
इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
7 States/UTs report No death in the last 24 hours.
Meghalaya, D&D & D&N, Tripura, Lakshadweep, Arunachal Pradesh, Mizoram and A&N Islands.
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021
राष्ट्रीय टीकाकरण के मामले में भारत बना नंबर-1
देशभर में 16 करोड़ से अधिक लोगों के टीकाकरण करने में भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने यह कारनामा सबसे तेज गति से किया है। भारत ने यह कारनामा 109 दिनों में किया है. विश्व स्तर पर बात करें तो भारत के बाद इस सूची में अमेरिका(111 दिन), और चीन आते हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
India becomes the fastest country to exceed 16 Crore cumulative vaccinations as the Nationwide Vaccination Drive expands.
India took only 109 days to achieve this milestone. pic.twitter.com/BAn3Ygm7v9
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 94 लाख 62 हजार 505 लोगों को पहली खुराक, जबकि 63 लाख, 22 हजार, 055 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 35 लाख, 65 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 73 लाख, 32 हजार, 999 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
India’s Cumulative Vaccination Coverage stands at 16,04,94,188. pic.twitter.com/mwOqAFiSJj
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021
18 से 44 वर्ग के इतने लोगों को लगी वैक्सीन
देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 आयुवर्ग के कुल 2 लाख, 63 हजार, 651 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो देश में इसी आयुवर्ग के 6 लाख, 71 हजार, 285 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 4 करोड़ 35 लाख, 25 हजार 687 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 14 लाख 95 हजार 656 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
More than 6.7 Lakh (6,71,285) beneficiaries of age group 18-44 Vaccinated under Phase-3 of Vaccination Drive.
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़ 29 लाख, 50 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 23 लाख, 85 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह है आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 37 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 10 लाख, यूपी में 1 करोड़ 5 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 3 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 27 लाख, पुड्डुचेरी में 1.72 लाख, नागालैंड में 1.65 लाख, लद्दाख में 77 हजार, लक्षदीप में 19 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 61 लाख, आंध्र प्रदेश में 67 लाख, ओडिशा में 59 लाख, केरल में 75 लाख, कर्नाटक में 98 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 2.91 लाख, मेघालय में 3.14 लाख, त्रिपुरा में 13.01 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.56 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
इन दस राज्यों को मिली 66.86% वैक्सीन
देशभर में कुल वैक्सीन की 66.86% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.29%), राजस्थान (8.40%), उत्तर प्रदेश (8.12%), गुजरात (8.14%), पश्चिम बंगाल (7.09%), कर्नाटक (6.20), मध्य प्रदेश (5.14), केरल (4.72%), बिहार (4.57%) और आंध्र प्रदेश (4.20%) शामिल हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
Ten states account for 66.86% of the cumulative doses given so far in the country. pic.twitter.com/67fjHPtWeR
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021
बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
बीते 24 घंटों में 3 लाख 38 हजार 439 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से 10 राज्यों से कुल 73.4% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (65,934), उत्तर प्रदेश (38,683), केरल (26,148), कर्नाटक (24,714), तमिलनाडु (19,112), दिल्ली (18, 788) और पश्चिम बंगाल से (16,547) कोविड मरीज ठीक हुए हैं।
पीएम केयर फंड के तहत दो ऑक्सीजन प्लांटस लगाए गए
देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन प्रधानमंत्री राहत कोष फंड के तहत 2 हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इसमें से एक प्लांट एम्स में जबकि दूसरे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लगाया गया है। इन दोनों प्लांटस पर आज से ऑक्सीजन की सप्लाई कोविड मरीजों के लिए शुरू की जा चुकी है।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17 करोड़ वैक्सीन दी गईं
देश में अबतक 17 करोड़ से ज्याद वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1 करोड़, 72 लाख, 62 हजार 470 खुराकें, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 45 लाख, 81 हजार 270 खुराकें, राजस्थान को 1 करोड़, 39 लाख, 12 हजार, 360 खुराकें, गुजरात को 1 करोड़, 36 लाख, 71 हजार, 790 खुराकें, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 13 लाख, 83 हजार, 340 खुराकें और कर्नाटक को 1 करोड़, 4 लाख, 26 हजार, 900 खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 36 लाख से अधिक डोजों को अभी राज्यों को और दिया जाना है, जिसकी प्रक्रिया पाइपलाइन में है।
किस राज्य में कितनी खुराकें उपलब्ध
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 11 लाख, 31 हजार, 551 खुराकें, महाराष्ट्र में 8 लाख, 17 हजार, 38 खुराकें, मध्य प्रदेश में 6 लाख, 88 हजार, 619 खुराकें, झारखंड में 5 लाख, 13 हजार, 193 खुराकें, दिल्ली में 3 लाख, 58 हजार, 474 खुराकें और बिहार में 6 लाख, 41 हजार, 219 खुराकें फिलहाल उपलब्ध हैं।
Status of Vaccine distribution as per data available at 8 am today
🔷Doses received by states/UTs- Over 17.02 crore
🔷Vaccine doses still available with states/UTs- 94,47,614
🔷Doses in pipeline supply- Over 36.37 Lakh
https://t.co/qy6e0eQ5Qj pic.twitter.com/XvAiPqQcrS— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2021



