Astrology & Religion

आज गणेश चतुर्थी, जानें गणेश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त और योग

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 19, शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 26, सफ़र 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 सितम्बर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 58 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।

ब्रह्म योग सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार–

सिद्धि विनायक व्रत, कलंक-चतुर्थी, पत्थर चौथ।

सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 32 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 06 बजकर 59 मिनट से 08 बजकर 28 मिनट तक। रवि योग सुबह 06 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 01 बजकर 33 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 11 बजकर 08 मिनट से रात्रि 09 बजकर 57 मिनट तक।

आज के उपाय :

गणेशजी को दुर्वा और सिंदूर चढाएं, गणपति स्तोत्र का पाठ करें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button