Crime

वर्चस्व की जंग में गयी किन्नर की जान

किन्नर हत्याकांड में किन्नर सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/ सर्विलांस व थाना नन्दगंज पुलिस टीम द्वारा थाना नन्दगंज में यू ट्यबर गंगा किन्नर उरू हर्ष उपाध्याय की हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज गाजीपुर, अजय राम पुत्र उपेन्द्र राम निवासी ग्राम सबुआ थाना करण्डा गाजीपुर, मिथिलेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम हकीमपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर, रानी किन्नर पुत्री रामकवल चौरसिया निवासी ग्राम पारसपुर बुढ़ानपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर हालपता मुहल्ला बरहपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर तथा एक बाल अपचारी रहे।

उल्लेखनीय है कि गत 29 दिसम्बर को नन्दगंज कस्बा में कृष्णा यादव रेडिमेट की दुकान के अन्दर गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय पुत्र गणेश उपाध्याय निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गयी थी। हत्यारों की टोह में पुलिस टीम लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर ने सूचना पर चार अभियुक्तों को अगस्ता रोड ग्राम रजादी मे घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गये एक अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम के कब्जे से एक देशी तमन्चा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

वहीं दूसरे अभियुक्त अजय राम पुत्र उपेन्द्र राम के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना मे संम्मिलित अभियुक्ता रानी किन्नर पुत्री रामकवल चौरसिया निवासी ग्राम पारसपुर बुढ़ानपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर हालपता मुहल्ला बरहपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर को किराये के मकान ग्राम बरहपुर से गिरफ्तारी किया गया। जिनसे पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि बिट्टू किन्नर पत्नी किशन उर्फ राहुल चौहान निवासी ग्राम रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम सुसुण्डी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर व उसका साथी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज पुत्र लाल बहादुर चौहान निवासी एस. 2/196, सिकरौल पोखरा, कैन्ट वाराणसी, जनपद वाराणसी का गंगा किन्नर से गाने बजाने व माँगने वाले एरिया को लेकर पुरानी रंजिश थी तथा गंगा किन्नर के साथ में रहने वाली रानी किन्नर का गंगा किन्नर से आपस में नही बनती थी और रानी किन्नर मन ही मन में गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्या को ना पसन्द करती थी। आये दिन गंगा किन्नर व रानी किन्नर में विवाद होता रहता था ।

बिट्टू किन्नर व उसका साथी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज द्वारा गंगा किन्नर के एरिया को हथियाना चाहते थे तथा रानी किन्नर भी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्या को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी। जिसके लिए बिट्टू किन्नर व उसका साथी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज तथा रानी किन्नर द्वारा गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय को रास्ते से हटाने के लिए सत्यम कुमार के साथ मिलकर योजना के अनुसार ही बिट्टू किन्नर का साथी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज तथा सत्यम कुमार अपने साथी अजय राम पुत्र उपेन्द्र राम निवासी ग्राम सबुआ थाना करण्डा गाजीपुर, मिथिलेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम हकीमपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर, गोपाल राम पुत्र राज मुन्ना निवासी गण ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज व एक बाल अपचारी के साथ मिलकर गंगा किन्नर को गोली मारकर हत्या कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह थाना नन्दगंज, स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मय टीम, सर्विलान्स प्रभारी शिवाकान्त मिश्रा मय टीम गाजीपुर शामिल रहे।

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ किया समझौता

महाकुम्भ :प्रयागराज जंक्शन पर बनकर तैयार एनसीआर का पहला गेमिंग जोन

सीएम योगी का सटीक निशाना, पहली ही बार ‘बुल्स आई’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button