
धारदार हथियार से युवक की हत्या कर लाश को खेत में फेंका
चोलापुर में हुई घटना,पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
वाराणसी। बनारस में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा घटनाक्रम में सोलापुर में युवक की हत्या कर रक्तरंजित शव खेत में फेंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना अंतर्गत आयर इलाके में 29 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। सुबह होने पर जब उधर ग्रामीण पहुंचे तो घटना का पता चला। बाद में मृतक की शिनाख्त आयर निवासी करिया यादव के बेटे डब्ल्यू यादव के रूप में हुई। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि पति पत्नी पर शक कर अक्सर ताने मारता था जिसको लेकर आये दिन विवाद होता था। पत्नी अपने तीन वर्षीय बच्चे की दुहाई देकर पति को मनाने में जुटी रही।घर मे झगड़ा बढ़ा तो मामला मुर्दहां चौकी पर चला गया। कल पति पत्नी को चौकी पर बुलाकर पुलिस ने समझाया भी था। शाम को4बजे दोनों चौकी से साथ मे निकले। देर शाम 7 बजे डब्लू घर से निकला तो पत्नी रोकती रही लेकिन वह एक न सुना व बाहर चला गया। जब रात 9 बजे तक वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन कर पति को वापस घर लाने की गुहार लगाई। रात भर पति के गायब रहने के बाद सुबह जब उसकी लाश मिली तो पत्नी बिलख कर रोने लगी। इस घटना से गांव वालों समेत परिजन भी सन्न रह गए।
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी उसके ससुर समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गमों के पहाड़ टूटने के बीच पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से गौहती सदमे में थी उस उसका कहना था कि पुलिस हत्यारों के खोजने की जगह घरवालों को प्रताड़ित कर रही है। आखिर पति के सिवा उसका अब कौन बचा दुनियां में वह इकलौते बेटे को लेकर अब कहां जाएगी। इधर इस मामले में पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इलाकाई पुलिस संग फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से कुछ सबूत इकट्ठा किये है। घटना स्थल पर खून के छींटे पड़े थे तो कुछ दूर तक गेंहूँ की बालियां भी अस्त व्यस्त होकर लोट गई थी।
इससे अनुमान था कि हत्यारों व मृतक के बीच वहां जमकर संघर्ष भी हुआ था। स्थानीय प्रतिनिधि ने बताया कि मुर्दहा चौकी अंतर्गत आयर गांव स्थित गेहूं के खेत में उसका शव मिला तो गांव हड़कंप मच गया। युवक की शादी हो चुकी थी उसको एक 3 वर्ष का लड़का भी है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रेम नारायण विश्वकर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये व जांच में जुटे है। कुछ देर बाद सीओ पिंडरा व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। परिजनों से पूछताछ कर हत्या के सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता ने सौंपी तहरीर, बहू पर लगाया गम्भीर आरोप
घटना के बाद मृतक डब्लू के पिता करिया यादव ने बहू कुसुम देवी सोनी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। करिया ने कहा कि बहू का प्रदुम यादव पुत्र शिवचन्द के साथअनैतिक सम्बन्ध है। इसी को लेकर घर मे अक्सर बवाल होता था। लगभग 4 साल से बेटा बहू दोनों उससे अलग रहते थे। करिया ने मायके पक्ष के कई अन्य लोगों को भी आरोपित किया है। मृतक का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर उत्तर दिशा के खेत मे मिला।



