
फिरौती नहीं मिली तो अपहर्ताओं ने बच्चे को मार डाला, खेत में मिला शव
बच्चे की हत्या मामले में एक संदिग्ध से चल रही पूछताछ-एसएसपी
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबपुर इलाके में आज दोपहर कई दिनों से गायब 9 वर्षीय बच्चे का शव फूलों के खेत में मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। बताया गया कि सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल, पैगंबरपुर निवासी मंजय कुमार का नौ वर्षीय बेटा विशाल 29 जनवरी को गायब हो गया था। उस वक्त अपहरण करने वाले ने 50 हज़ार रुपये की फिरौती मांगी थी। इस बावत कागज पर एक पत्र भी उसके घर फेंका मिला था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि आज बच्चे का शव मिला तो पुलिस संग परिजन सन्न रह गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर एसएसपी अमित पाठक और कई थाने की फ़ोर्स पहुँच गयी। बच्चे का शव देख परिजन बिलख- बिलख कर ऱो रहे थे। पुलिस मौके से सबूत जुटाकर घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी मंजय कुमार मज़दूरी करके अपना गुज़र बसर करता है। 29 जनवरी को दोपहर के समय वैष्णों नगर कालोनी से मंजय का बेटा विशाल अचानक गायब हो गया । इस दौरान घर वाले एक पत्र फेके जाने की बात कही व पत्र भी पुलिस को दिया था, जो कागज़ के एक टुकड़े पर लिखा था। आज दोपहर पैगम्बरपुर में ही फूलों के खेत में खेल रहे बच्चों ने शव देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में शव की शिनाख्त विशाल के रूप में हुई। पुलिस अपहरण समेत कई बिंदुओं पर जांच कर हत्यारों का सुराग लगा रही है।
वाराणसी। पैगम्बर पुर में बच्चे की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक संदिग्ध को उठाकर पूछता शुरू कर दिया है इस बाबत एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गायब बच्चे के परिजनों को कल एक पत्र मिला था जिसमे 50हजार रुपया लेकर अपहर्ता ने चौबेपुर रोड पर बुलाया था। पैसा लेकर लोग पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। आज बच्चे का शव उसी के घर से कुछ दूर मिला।इस मामले में एक संदिग्ध को उठाकर पूछताछ चल रही।फील्ड यूनिट व पुलिस की कई टीम साक्ष्य संकलन कर मामले की जांच में जुटी है।



