UP Live

अनपरा में समरसता का संदेश देता खिचड़ी महाप्रसाद, 3000 से अधिक लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

अनपरा, सोनभद्र में मध्यदेशीय वैश्य महासभा नगर इकाई के तत्वावधान में खिचड़ी महाप्रसाद कार्यक्रम श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष बैजनाथ मद्धेशिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिलोकी नाथ व कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज की पूजा-अर्चना से हुआ। मुख्य अतिथि बी.एन. गुप्ता ने एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग 3000 लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

  • मध्यदेशीय वैश्य महासभा के आयोजन में एकता, सेवा और सामाजिक सौहार्द का भव्य प्रदर्शन

अनपरा (सोनभद्र)। “मानव हो मानव को प्यारा”-इसी उदात्त भावना को आत्मसात करते हुए मध्यदेशीय वैश्य महासभा, नगर अनपरा, सोनभद्र के तत्वावधान में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन जिला अध्यक्ष बैजनाथ मद्धेशिया ने किया। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत इस आयोजन का शुभारंभ त्रिलोकी नाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज की पूजा, माल्यार्पण कर खिचड़ी वितरण का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी प्रान्त मंत्री, पिछड़ा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी बी. एन. गुप्ता रहे। उनका स्वागत जिला अध्यक्ष बैजनाथ मद्धेशिया ने माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजाराम गुप्ता का स्वागत नगर अध्यक्ष रामबिलास ने माला पहनाकर किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता का अभिनंदन नगर मंत्री संजय गुप्ता ने किया। चंदौली प्रभारी बीजेपी ओंकार केशरी का स्वागत युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कान्दु ने माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जगदीश वैश्वार ,शशिकांत श्रीवास्तव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ), दशाराम यादव, मनोज सिंह (NCL महामंत्री, उत्तर प्रदेश), देवेंद्र गुप्ता (शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष, बीजेपी), प्रमोद शुक्ला बाबा (जिला कार्यसमिति सदस्य, बीजेपी), प्रमोद शुक्ल (मंडल अध्यक्ष, बीजेपी), प्रोफेसर राजेश कुमार गुप्ता ,अरविंद गुप्ता (कोषाध्यक्ष), संजय गुप्ता, प्रभात मोहन गुप्ता, अनूप गुप्ता (रेणुकूट नगर अध्यक्ष), अजय गुप्ता, संदीप शाह, बृज किशोर गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), इंजीनियर राजू बाबा, राजू गुप्ता (नगर अध्यक्ष, शक्तिनगर),अमित कुमार मद्धेशिया लाल टावर, प्रमोद कुमार मद्धेशिया ,प्रदीप कुमार मद्धेशिया ,संजय कुमार मद्धेशिया ,संजय मद्धेशिया‌ कंचन, राजू राज नारायण ,राजेंद्र मद्धेशिया ,शंभू नाथ गुप्ता ,राजदेव मद्धेशिया,  खेमचंद गुप्ता, रतन गुप्ता, सुदामा गुप्ता, अमित गुप्ता, संतोष गुप्ता, संतोष शाह, ऋषि कुमार, विजय मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, अक्षय कुमार मद्धेशिया, अभय कुमार मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। सभी का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बैजनाथ मद्धेशिया ने की, जबकि सफल संचालन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कान्दु ने किया। आयोजन में प्रिंट मीडिया से संवाददाता गजेंद्र गुप्ता, दीपक सिंह सहित अनेक पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही। श्रद्धालु सहभागिता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 3000 लोगों ने खिचड़ी महाप्रसाद का भोग ग्रहण किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि बी. एन. गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकता की शक्ति को प्रदर्शित करना होगा। खिचड़ी पर्व समरसता का उत्सव है, जो भेदभाव मिटाकर सबको एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने मध्यदेशीय वैश्य महासभा के इस अनुकरणीय आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आयोजक मंडल ने अनपरा नगर के सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। प्रेस विज्ञप्ति की सीमाओं के कारण जिन साथियों के नाम उल्लेखित नहीं हो सके, आयोजकों ने उन सभी का भी ससम्मान स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास, सेवा-भाव और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण है-यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

मकर संक्रांति से पहले गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाई खिचड़ी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button