State

केन-बेतवा परियोजना स्वीकृत, बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर : शिवराज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि केन-बेतवा परियाेजना स्वीकृत हो गई है और इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी।श्री चौहान ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि विकास की दौड़ में बुंदेलखंड पिछड़ गया था। सरकार ने बहुत से काम किए, लेकिन पानी की जरूरत थी। केन-बेतवा परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। ये बुंदेलखंड की तकदीर और जनता की तस्वीर बदलने का काम करेगी।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे 10 लाख 62 हज़ार हेक्टेयर में सिंचाई होगी और 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। 103 मेगावाट हाइड्रोपावर और 27 मेगावाट की क्षमता का सोलर प्लांट बनेगा। 72 मेगावाट क्षमता के दो बिजली परियोजना प्रस्तावित हैं। इससे बुंदेलखंड की पूरी तस्वीर बदल जाएगी ।उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने सिंचाई क्षमता सात लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर की है, जिसे बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button