कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है और फायरिंग में एक किशोरी भी घायल हो गई है।पुलिस ने बताया कि सैनी थानाक्षेत्र के धुमाई गांव में रामनेवाज की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। कल देर शाम रामनेवाज (35) ने अपने घर के सामने रास्ते में पानी डाल दिया था। वहां से निकल रहा राहुल विश्वकर्मा इसी बात को लेकर रामनेवाज से विवाद करने लगा और इसी बीच उत्तेजित होकर राहुल ने कट्टा से रामनेवाज के ऊपर फायर कर दिया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। (वार्ता)



