CrimeState

आतंकी हमले में कश्मीरी पंडित की मौत

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। गोलीबारी में संजय शर्मा का मौत हो गई। हमले के बाद संजय शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। संजय शर्मा के परिवार का हाल-बेहाल है। अभी कोई परिजन बोलने की स्थिति में नहीं है। लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।बता दें, जब से केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाई है, तब से आतंकी बौखला गए हैं और कश्मीरी पंडितो को निशाना बनाना शुरू कर दिया। टारगेट किलिंग की ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। वहीं सेना भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकी संगठनों के कई बड़े आका इस दौरान मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button