EntertainmentUP Live

आश्रम (चेप्टर 2 डार्कसाइड) वेब सीरीज के खिलाफ करणी सेना का मोर्चा

जौनपुर। करणी सेना उत्तर प्रदेश नाम के एक संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर फिल्म निर्माता प्रकाश झा के ऊपर एफ आई आर दर्ज करने और उनके खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। करणी सेना उत्तर प्रदेश की प्रदेश महामंत्री उर्वशी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को सौंपा गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बालीबुड निर्माता प्रकाश झा द्वारा निर्मित आश्रम (चेप्टर 2 डार्कसाइड) वेब सीरीज में हिन्दू सनातन धर्म का अपमान किया गया है। संगठन का कहना है की इस सीरीज का ट्रेलर हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करता है। सीरीज में मौजूद किरदार किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है इसलिए ये पूरी सीरीज प्राचीन परंपराओं, रीति- रिवाजों, हिन्दू संस्कृति और आश्रम की व्यवस्थाओं को गलत ढंग से पेश कर रही है। जो हिन्दू संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान है। करणी सेना इसका विरोध करती है। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि प्रकाश झा के ऊपर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के कारण एफआईआर दर्ज करके उनके खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button