Crime

कलियुगी चाचा ने अवयस्क बालिका के साथ किया दुराचार का प्रयास ,गया जेल

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया गया कि कक्षा तीन में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बालिका के परिजन एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार की रात पड़ोस के गांव में गए हुए थे। बालिका को घर में अकेली देख पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का चाचा उसके घर आ गया और बहला-फुसलाकर लड़की के साथ दुराचार करने का असफल प्रयास किया।

बात हद से गुजरने व पानी नाक से ऊपर बढ़ता देख लड़की ने उसका विरोध जारी रखा। इस दौरान लड़की से वह लगातार छेड़छाड़ करता रहा। बाद में लड़की के रोने चिखने पर वह वहां से चला गया। इधर दूसरे दिन परिजन जब घर आए तो लड़की ने रोते हुए सारी कहानी उन्हें बताई। गुस्से में उबलते लड़की के परिजन थाने पहुंच गए और उक्त कलियुगी चाचा के खिलाफ पास्को एक्ट, दुराचार के प्रयास समेत गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आज आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button