NationalPoliticsVaranasi

मोदी के नेतृत्व में भारत मांगने वाला नहीं देने वाला देश बना : जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुनकरों एवं कारीगरों के सबसे बड़े एंबेसडर हैं : जे.पी.नड्डा

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले भारत का आम नागरिक कहता था कि भारत में कुछ नहीं बदलने वाला है, सभी नेता एक समान है। हम उदासीन मानसिकता में जी रहे थे राजनेताओं के प्रति दुराव हो रहा था, परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ देश का कायाकल्प नहीं किया, प्रदेश को ही नहीं बढ़ाया काशी का ही कायाकल्प नहीं किया बल्कि राजनीतिक संवाद को 10 साल में बदल दिया।यह बातें उन्होंने वाराणसी संसदीय क्षेत्र के दक्षिणी विधानसभा में सरोजा पैलेस में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में विकसित देश का संकल्प भारत की ओर चल चुका है। मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की राह पर चलकर विकास वाद की राजनीति को जन्म दिया। अभी विपक्षी, जाति व धर्म की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना की मार, यूक्रेन युद्ध के पश्चात सारे देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई मगर विपरीत परिस्थितियों में भी भारत 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनते ही हम 3 साल के अंदर दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था पर होंगे। दवा उत्पादन में देश दूसरे नंबर पर है भारत मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला देश बन गया है। पहले मोबाइल फोन पर मेड इन चाइना लिखा होता था अब मेड इन इंडिया लिखा होता है। पढ़ा लिखा अनपढ़ सपा नेता अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि वह कहता था कि देश डिजिटल क्या करेगा, मगर अब सब्जी वाला भी डिजिटल पेमेंट लेता है।

जेपी नड्डा ने योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजना का लाभ पात्रों को मिल रहा है। देश की कोई माता, बहन बुजुर्ग 70 साल के होंगे तो उन्हें 5 लाख का आयुष्मान कार्ड इलाज के लिए मिलेगा। मोदी सरकार में 4 करोड़ आवास बना जहां आधे मकान का उनके स्वामित्व महिला सशक्तिकरण के लिए बहनों के नाम कर दिया गया। आने वाले समय में बिजली का बिल शून्य होगा, हर घर पर सौर ऊर्जा लगेगा जिससे बची बिजली सरकार क्रय करेगी।उन्होंने कहा कि 2024 का वोट विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगा। उन्होंने अपील किया कि 1 तारीख को अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी, उस दिन आपका ही नहीं, आपके मोहल्ले और रिश्तेदारों का भी एक-एक वोट चाहिए।

सभा के प्रारंभ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का अंग वस्त्रम से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने स्वागत भाषण किया। सभा का संचालन दक्षिणी विधानसभा के संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, कार्यक्रम संयोजक विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, दक्षिणी प्रभारी बृजनंदन सिंह, दक्षिणी संयोजक आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित टंडन, संदीप केसरी सोनू, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, नलिन नयन मिश्र आदि।

प्रभावी मतदाता सम्मेलन में इन सामाजिक संगठनों की रही भागीदारी

सीए एसोसिएशन, ट्रेवल्स – टूरिस्ट एंड गाइड एसोसिएशन, अखिल भारतीय केशरवानी समाज, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासंघ, दवा व्यापार मंडल, कसेरा समाज, अग्रवाल समाज, चौरसिया समाज, मांझी समाज, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, बुनकर समाज, स्वर्णकार समाज।

भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता–जे.पी.नड्डा

वाराणसी : फेडरेशन ऑफ इंडियन वेवर्स एंड आर्टिसंस (fiwa) द्वारा चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में कारीगर बुनकर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब हमारे बुनकर भाईयों की स्थिती दयनीय थी। नई पीढ़ी ने अपने परंपरागत कार्य को तिलांजलि देने का मन बना लिया था लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार ने हर डूबते हुए क्षेत्र को उबारने का मन बना लिया और जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया। कारीगरों और बुनकरों के जीवन में उत्साह और विश्वास जगाया। कहा कि आज हम गौरव के साथ कह सकते हैं कि आज का भारत उदासीन भारत नहीं है बल्कि मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत बन रहा है।आज विकासशील भारत को विकसित भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता।

कहा कि मोदी सरकार ने हजारों लाखों करोड़ का निवेश करके देश की दशा को संवारा है।पीएम मोदी की अध्यक्षता में ही ये संभव हो पाया कि नौवें हथकरघा दिवस पर लगभग 3 हजार कारीगरों एवं बुनकरों नें एक ही छत के नीचे भारत मंडपम में अपनी कला को प्रदर्शित किया। पीएम मोदी ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ही देश व विदेश के हर पटल पर बुनकरों कारीगरों द्वारा बनाया गया उत्पाद भेंट स्वरूप दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों को दिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि खादी का नारा महात्मा गांधी ने दिया था लेकिन 70 सालों तक राज करने वाले कांग्रेसी खादी को भूल गए। खादी की चिंता भी पीएम मोदी ने की और बुनकरों को मुख्य धारा में लाने का भी काम किया। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट को प्रोत्साहित किया और परंपरागत हुनर को विकसित किया और जो कार्य उदासीनता का शिकार थे वह प्रोएक्टिव होकर आगे बढ़े, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहला काम पारंपरिक हुनर का अपग्रेडेशन किया, बुनकरों के हुनर को नई ताकत दी और आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए उनके जीवन में परिवर्तन लाया।

काशी में ही 5 लाख से ज्यादा बुनकर रहते हैं और उन बुनकरों में जो धंधा छोड़ चुके थे या जिनका धंधा चौपट हो गया था जिनकी आमदनी महज चंद् रुपए थी आज वह लाखों करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं बुनकरों की आर्थिक समस्याओं की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। आधुनिक तकनीकी के जरिए और नए अभिनव प्रयोग के माध्यम से बुनकरों के उत्पाद को वैश्विक बाजार उपलब्ध करवाया। 1.20 करोड़ मुद्रा लोन दे कर बंद पड़े,काम को फिर से चालू करवाया। 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है , यह बुनकरों का दिन है आज हैंडलूम के क्षेत्र में भारत का टर्नओवर 5 गुना बढ़ गया है खादी के कपड़े की बिक्री में 5 गुना तक की वृद्धि हुई है, जो हाथकरघा का व्यवसाय 20 से 25 हजार करोड़ रुपए का था

आज वह बढ़कर 1,30,000 करोड़ का हो गया है। आज एक करोड़ से ज्यादा लोग हैंडलूम के क्षेत्र में काम कर रहे हैं,उनकी आजीविका के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया वह आज तक किसी ने भी नहीं किया। मोदी जी का सपना है कि हर शहर में एक “एकता मॉल” बनाएंगे, जहां पर बुनकरों के सारे उत्पाद एक जगह बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुनकरों और कारीगरों के सबसे बड़े एंबेसडर है , G-20 सम्मेलन में आए हुए मेहमानों को मोदी जी नें पटका, क्राफ्ट आदि वस्तुएं भेंट की यह सभी वस्तुएं बुनकरों कारीगरों द्वारा निर्मित थी,इस प्रकार बुनकरों एवं कारीगरों के उत्पाद को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिली।

काशी की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि काशी का कायाकल्प हो रहा है, आज काशी में हाईवेज, बाईपास,नई सड़कों ने काशी का रूप संवारा है जिस काशी में दो-चार हजार पर्यटक आते थे आज इस काशी में लाखों पर्यटक प्रतिदिन आ रहे हैं।मोदी सरकार में नए रेलवे स्टेशन,नए एयरपोर्ट बस अड्डे का निर्माण हो रहा है पिछले 10 सालों में 55 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ, इंटरनेशनल हाईवे 24 से 26 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं 1 लाख 70 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़के बनाई गई। कहा कि आज पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से 5 वें स्थान पांचवें पर आ गई है। कहा कि 4 जून को तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी जिसके लिए आगामी 1 जून को अपना मतदान करते समय भारत के विकास के साथ-साथ अपने समाज के भी विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।

कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती क्षिप्रा शुक्ला,यू०पी०आई० डी०आर० की अध्यक्ष एवं ट्रस्टी FIWA ने कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 2000 कारीगर एवं बुनकर समाज के कारीगरों व शिल्पियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से लेकर आजतक उन्होंने कारीगर एवं बुनकर समाज के लिए अनगिनत स्कीम लागू की है, जिससे परम्परागत उद्योग को बढ़ावा तो मिला है एवं उनके उत्पादों को वैश्विक पहचान एवं बाजार भी मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” जैसे नारों ने वैश्विक पटल पर परम्परागत उद्योगों की अपनी अलग पहचान छोड़ी है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की बागडोर एवं विकास की रफ्तार कारीगर एवं बुनकरों के हाथ में ही होगी। इस अवसर पर श्रीमती शुक्ला ने विगत वर्षों में  मोदी  एवं  योगी  द्वारा जन कल्याण के लिये बलाई जा रही योजनाओं जैसे एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समर्थ योजना, राशन योजना, हर घर जल योजनाओं का उल्लेख करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित सभी कारीगरों-बुनकरों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान भी किया। इस पर कारीगर बुनकरों ने भरी हुंकार हम सब हैं मोदी का परिवार।

इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, गोदावरी, सिभास सुपकार जैसे पद्यमश्री, कुंज बिहारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,शैलेंद्र मिश्रा सोनू ,प्यारेलाल मौर्या, अमृता सिंह, इंदू कई कारीगर एवं बुनकर तथा भी उपस्थित थे। कारीगर बुनकर महासम्मेलन में उपस्थित सभी लोगो ने प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार प्रकट करते हुये भारतीय जनता पार्टी के 400 पार के नारें को पूरा करने एवं वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी जी को रिकॉर्ड वोटों से जिताने का संकल्प लिया।

दर्शन करने से मिलती है नयी उर्जा: जेपी नड्डा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button