बिहार में मध्यदेशिया कांदू समाज की ऐतिहासिक जीत पर सेवरही में हर्ष
सेवरही के गांधीनगर वार्ड स्थित निर्गुणायत भवन में मध्यदेशीय कांदू वैश्य महासभा और बाबा गणिनाथ कांदू सेवा संस्थान की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बिहार विधानसभा में मध्यदेशिया कांदू समाज के सभी छह नवनिर्वाचित विधायकों की जीत पर समाजजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष माया शंकर निर्गुणायत ने कहा कि यह जीत समाज की एकता और राजनीतिक जागरूकता का परिणाम है।
- निर्गुणायत भवन में समाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता पर जोर, नवनिर्वाचित विधायकों को दी गई शुभकामनाएँ
सेवरही, कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत सेवरही के गांधीनगर वार्ड स्थित निर्गुणायत भवन में मध्यदेशीय कांदू वैश्य महासभा एवं बाबा गणिनाथ कांदू सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव में मद्धेशिया कांदू समाज के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देना और समाज में एकता व संगठन को और मजबूती प्रदान करना था।
बैठक की शुरुआत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर की। बिहार विधानसभा में इस बार मद्धेशिया कांदू समाज के प्रत्याशियों ने सभी छह सीटों पर जीत दर्ज कर समाज का गौरव बढ़ाया है। इस जीत से पूरे समाज में खुशी की लहर देखी गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष माया शंकर निर्गुणायत ने अपने संबोधन में कहा कि “बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की विजय ने पूरे समाज में नई ऊर्जा भर दी है। एनडीए ने मद्धेशिया खानू समाज को 6 सीटें दी थीं और गर्व की बात है कि समाज के सभी उम्मीदवार विजयी हुए। यह परिणाम समाज की एकता, मेहनत और राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक है। यह जीत मद्धेशिया कांदू समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करेगी।”
नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मद्धेशिया ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “समाज का गौरव बढ़ाने वाले सभी विधायकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। समाज की एकता और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे आगे और मजबूत किया जाएगा।”
बैठक में समाज की उन्नति, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई दिशा देना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री दीनानाथ वैश्य, सभासद अजय कुमार, सभासद प्रमोद कुमार, पूर्व सभासद शैलेंद्र मद्धेशिया, डा. बाबूलाल प्रसाद, किशोरी मद्धेशिया, नगीना मद्धेशिया, बैकुंठ मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया, अंकित मद्धेशिया, राजू नेता, श्रवण मुनीब, बैजनाथ, सुभाष, गोरख मद्धेशिया, जगदंबा मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि समाज की एकता, शिक्षा, राजनीतिक सहभागिता और सामाजिक विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जाएगा।
बिहार चुनाव 2025: कानू हलवाई समाज की ऐतिहासिक जीत और राजनीतिक उभार



