Crime

मनमुताबिक खबर न छापने पर पत्रकार को मिल रही बदनाम करने की धमकी

बलियाः फर्जी शिकायतकर लोगों से धनउगाही करने के धंधा में साथ न देने पर पत्रकार को बदनाम करने की धमकी मिल रही है। बदनामी से बचने के लिए रंगदारी की भी मांग की जा रही है। मामला बलिया जनपद के एक पत्रकार का है। जहां के बेल्थरारोड के वरिष्ठ पत्रकार विजय मद्धेशिया को बदनाम करने के लिए मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था नामक संस्था के संयोजक विनोद यादव मानव लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित पत्रकार द्वारा इसकी तहरीर उभांव पुलिस को दे दी गई है। विनोद यादव मानव ने बेल्थरारोड नगरपंचायत के सफाई नायक मनोज कुमार से भी रंगदारी मांगी है। जिसकी भी लिखित शिकायत उभांव थाना पुलिस से की गई है। बावजूद पुलिस मामले में अब तक टालमटोल कर रही है। जबकि कथित समाजसेवी विनोद यादव मानव के खिलाफ उभांव थाने में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। पत्रकार द्वारा लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पूरा मामला नीचे के तहरीर में देखे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button