कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने से शुब्ध होकर जहर खाने वाले पत्रकार की रविवार को मौत हो गयी।सूत्रों के अनुसार सराय अकिल कस्बा निवासी कनितकर अग्रहरि की पत्नी सोनम एक वर्ष पूर्व मायके चली गई थी कई बार बुलाने पर नही आई बल्कि सोनम के परिवार जनों द्वारा कनितकर को प्रताड़ित किया जाता रहा जिसके चलते तीन दिन पूर्व उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी स्थिति गंभीर होने पर परिजनों से उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज उसकी मृत्यु हो गई । (वार्ता)



