Crime

आईटी अधिकारी बनकर ज्वेलर से लाखों की ठगी

रौब देखकर पहचान नहीं पाया व्यापारी

गुना । मध्य प्रदेश के गुना में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर नेज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये की ठगी कर ली। फर्जी अधिकारी ने 1 लाख 64 हजार रुपये की सोने की चेन खरीदी थी, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर व्यापारी को ठग लिया और फरार हो गया। ठगी का शिकार हुए शोरूम संचालक ने बताया कि इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर आए अज्ञात शख्स ने फर्जीवाड़ा किया। आरोपी का जलवा देखकर शोरूम संचालक और कर्मचारी मेहमाननवाजी में जुट गए। ठग का कॉन्फिडेंस देखकर किसी को भनक नहीं लगी कि कुर्सी पर बैठा व्यक्ति अधिकारी नहीं बल्कि बहरूपिया है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button