Crime

जीप नदी में गिरी, आठ की मौत, छह अन्य गंभीर धायल

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आज एक जीप के नदी में गिरने के कारण उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरी गांव के समीप एक जीप सुनार नदी के पुल पर से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस वजह से उसमें सवार एक बालिका समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों का इलाज किया जा रहा है। जीप में सवार व्यक्ति पड़ोसी जबलपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। (वार्ता)

सिविल सेवा परीक्षा में शक्ति दुबे पहले और हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर

आधुनिकता के दौर में विलुप्त हो गई शादी, ब्याह से डोली की परम्परा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button