Education

JEE (Main) मई 2021 सेशन स्थगित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले- ‘छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला’

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की है कि JEE (Main)- मई 2021 सेशन को स्थगित कर दिया गया है। ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा भी की जा चुकी है स्थगित

ज्ञात हो, इससे पहले एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। जानकारी के लिए बता दें, जेईई मेन अप्रैल सत्र का आयोजन 27, 28 और 30 अप्रैल 2021 को होना था। वहीं जेईई मेन मई 2021 की परीक्षा का आयोजन 24, 25, 26, 27 और 28 मई 2021 को होना था। हालांकि मौजूदा हालात के मद्देनजर मई सत्र की भी जेईई मेन परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

गौरतलब हो, इससे पहले सोमवार को कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत NEET-PG परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने को कहा गया।

हालात की समीक्षा के बाद नया शेड्यूल जारी होगा जारी

अब हालात की समीक्षा करने के बाद ही जेईई मेन अप्रैल और मई सत्र की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाद में जेईई मेन मई 2021 सत्र की रजिस्ट्रेशन तिथि भी घोषित होगी। जेईई मेन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 से जुड़ी किसी भी दुविधा के लिए अभ्यर्थी 011- 40759000 और jeemain@nta.ac.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button