NationalPoliticsUP Live

धर्म के आधार पर आरक्षण देने वालों को बेनकाब करना जरूरी : योगी आदित्यनाथ

हमें कोई ऐसी स्थिति पैदा नहीं करना चाहिए, जो देश को विभाजन की ओर धकेले : योगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत
  • योगी ने कहा, ममता सरकार ने पार की राजनीतिक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा
  • देश के कीमत पर राजनीतिक होड़ को खारिज करना जरूरी है : योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओबीसी-मुस्लिम आरक्षण को लेकर आए कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को जबरन ओबीसी में डाल कर ये आरक्षण दिया था। इंडी गठबंधन द्वारा देश की कीमत पर राजनीति की जो ये नीति चल रही है, इस होड़ को खारिज और बेनकाब किया जाना चाहिए। सीएम योगी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ओबीसी का हक जबरदस्ती हड़प रही थीं। इसी असंवैधानिक कृत्य पर माननीय उच्च न्यायालय ने टीएमसी सरकार के फैसले को पलटा है और एक जोरदार तमाचा मारा है। यह कार्य असंवैधानिक था, इसे अनुमति नहीं दी जा सकती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में इसे बार बार कहा था। उन्होंने बताया कि भारत में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए और मंडल कमीशन के बाद ओबीसी की सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन को ध्यान में रखते हुए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत भारत का संविधान कभी नहीं देता। बाबा साहब ने इसके लिए बार बार देश को आगाह किया था कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था और हमें ऐसी कोई स्थिति नहीं पैदा करना चाहिए जो देश को विभाजन की ओर धकेले।

मुख्यमंत्री ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को नजीर बताते हुए कहा कि कर्नाटक के अंदर भी कांग्रेस सरकार ने ओबीसी के अधिकार पर इसी प्रकार की सेंधमारी करते हुए मुसलमानों को आरक्षण देने का काम किया है। साथ ही आंध्र प्रदेश में भी इसी प्रकार की शरारत की गई थी। इन सबका जोरदार विरोध करना जरूरी है। किसी भी उसंवैधानिक कार्य को, जो भारत के विभाजन की आधारशिला रखने वाला हो, भारत को कमजोर करने वाला हो उसे कतई स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

छठवें चरण के मतदान से पहले सीएम योगी की अपील, पहले मतदान, फिर जलपान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठवें चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। सीएम योगी ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा की आपका अमूल्य वोट आत्मनिर्भर विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेगा।सीएम योगी ने छठवें चरण में मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा, “लोक सभा चुनाव का ये छठा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता ‘नए भारत’ में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी। इसलिए, ‘आत्मनिर्भर-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु पहले मतदान, फिर जलपान।”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button