UP Live

बिना मास्क पहने लोगों की जांच,50 लोगों पर जुर्माना

गाजीपुर । जिले में कोरोना के संक्रमण बढ़ते हीं मास्क की जांच को लेकर एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इस अभियान के तहत नगर में बिना मास्क पहने लोगों की जांच की गई। इस दौरान 50 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर बिना मास्क पहने लोगों चालान काटे गए। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मी सार्वजनिक और बाजारों में चेकिग की। बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाया। टीआई प्रवीण यादव ने बताया कि बिना मास्क पहने 50 लोगों को चालान काटा गया। इस दौरान 15 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। नगर में प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहने व बाजारों में उचित दूरी का पालन करें।

Related Articles

Back to top button