Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संम्पन

दुद्धी, सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी मंडल दुद्धी की महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक रविवार को दुद्धी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस परिचयात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का परिचय लिया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी व रूबी गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई हैं। जिससे महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिला है।

आज पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षित है,पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता था तथा महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया जाता। महिलाओं को कभी भी उनका अधिकार नहीं मिला महिलाओं को अधिकार दिलाने का काम मोदी और योगी जी ने किया है।नेता द्वय ने अपील किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत दिलाते हुए, प्रदेश में योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य हम सब महिला मोर्चा की कार्यकर्ता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा के नवनियुक्त दुद्धी मंडल अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने किया, जबकि संचालन जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,आईटी जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल,मीडिया प्रभारी रवि सिंह,सोशल मीडिया आईटी विभाग मण्डल संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,अनुरोध भोजवाल, सोनू जायसवाल,महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री संगीता देवी,रोशनी कुमारी,पूनम देवी,सीमा देवी,मीना देवी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button