UP Live

सामाजिक चिंतन पर हर शनिवार को होगी बुद्धिजीवियों की बैठक 

दुद्धी, सोनभद्र– नगर के सम्भ्रांतजनों की सामाजिक चिंतन पर एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक समाज विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी अगुवावों ने शिरकत की।बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नंदलाल ने कहा कि आज कुटुंब प्रबोधन एवं संरक्षण के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत आन पड़ी है।इसके लिए साप्ताहिक बैठक कर हर क्षेत्र में पारंगत मनीषियों को आमंत्रित कर,उनका मार्गदर्शन ग्रहण किया जाये।अन्य वक्ताओं ने भी आज के परिवेश में इस महत्वपूर्ण बिन्दु पर विचार करने की आवश्यकता है। बैठक में व्यक्ति विशेष,धर्म,समुदाय, राजनीति से हटकर चर्चा होगी।इसके लिए हर शनिवार को 2 दिन बजे से 4 बजे के बीच कचहरी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद वाचनालय/पुस्तकालय में चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि के संरक्षण में बैठक होगी।इस मौके पर चेयरमैन, अभय सिंह, समाजसेवी अमरनाथ जायसवाल, शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट, पत्रकार अमरनाथ जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button