Sports

दवा की चार दुकानों की जांच ,रेट सूची चस्पा करने का निर्देश

महाराजगंज। आज जिला मुख्यालय पर दवा की चार दुकानों की जांच औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक के द्वारा की गयी।
औषधि निरीक्षक द्वारा इन सभी दुकानों पर सैनेटाइजर, मास्क, स्प्रिट की गुणवत्ता व कालाबाजारी न होने का दिशा निर्देश दिये, व इन सभी वस्तुओं का रेट सूची अपने दुकानों पर चस्पा करने का सख्त निर्देश दिये। साथ ही साथ सभी दुकानदारों को हिदायत दिये कि आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथ में ग्लोव्स पहन कर व मुंह पर मास्क लगा कर और अपनेे दुकान के कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड कर लें।
मरीज व उनके साथ आने जाने वाले सभी लोगों को मास्क व आरोग्य सेतु एप उनके मोबाइल में अवश्य ही लोड करावें तभी दवा दें।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचने वालों की शिकायत मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी l

Related Articles

Back to top button