Varanasi

सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत फल मंडी रोड पर वृक्षारोपण, शहीद उद्यान पार्क के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत सिगरा फल मंडी रोड पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद शहीद उद्यान पार्क के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण कर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली और नागरिक सुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनसहभागिता से हरित वाराणसी बनाने पर जोर दिया।

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी के मा० महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को सिगरा स्थित फल मंडी रोड पर मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना) के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के क्रम में सड़क की पटरियों के किनारे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को शहरी विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत सड़कों के किनारे हरित पट्टी विकसित कर पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि इससे शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होती है और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल में भी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। महापौर ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वाराणसी के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जनसहभागिता से ही शहर को आदर्श बनाया जा सकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क में चल रहे पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित सुविधा, हरियाली और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

महापौर ने कहा कि शहीद उद्यान पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक भ्रमण, व्यायाम और मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में पार्क का सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम वाराणसी शहर के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने शहंशाहपुर गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को मॉडल गौशाला बनाने के निर्देश

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button