Sports

329 रन पर सिमटी भारत की पारी, पंत 58 रन बनाकर रहे नाबाद

चेन्नई । भारत की पहली पारी दूसरे दिन पहले एक घंटे में ही सिमट गई है। मोईन अली और ओली स्टोन दूसरे दिन दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे। रिषभ पंत ने 58 रन की शानदार पारी खेली। चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आज दूसरे दिन का खेल होगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। पहले दिन के खेल का अंत होने तक रिषभ पंत नाबाद रहे। पहले दिन की हाईलाइट हालांकि टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा का शतक रहा। रोहित शर्मा ने 161 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकाला। रोहित शर्मा को हालांकि रहाणे का भी अच्छा साथ मिला जिन्होंने 67 रन की पारी खेली।

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से ही लगातार अच्छा फॉर्म में दिख रहे शुभमन गिल जीरो पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पुजारा और रोहित शर्मा के बीच 85 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन लीच ने पुजारा को पवेलियन भेजकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। विराट कोहली ने भी पहली पारी में निराश किया. मोईन अली की शानदार गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले ही बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए। इंडिया ने 86 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रहाणे और रोहित शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई। आखिरी सेशन में हालांकि इंग्लैंड वापसी करने में कामयाब रहा और उसने तीन विकेट चटकाएं। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और लीच को दो-दो विकेट मिले। स्टोन और रूट एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रन से जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसके लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button