Sports

टोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन से भिड़ेगी

टोक्यो/नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि भारतीय टीम ने अपने से मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी और आखिरी सेकेंड तक लड़ती रही लेकिन अंत में बाजी अर्जेंटीना ने मारी।

भारतीय टीम ने मैच में पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर को बराबर किया। अर्जेंटीना की कप्तान मारिया ने टीम की तरफ से दोनों गोल किए। वहीं भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने इकलौता गोल किया। सेमीफाइनल में हार के बाजवूद भारतीय टीम के पास पदक जीतने का मौका अभी बरकरार है। अब उसे छह अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन से प्लेऑफ (कांस्य पदक मैच) में भिड़ना है, जहां जीतने पर वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हॉकी टीम की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में महिला टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो 2020 में एक चीज जिसे हम याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज का मैच और पिछले सभी मैचों में महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। अगले मुकाबले और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button