Business

भारत कुछ ही वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने एक नवीन भारत, एक ऐसा भारत जो वैश्विक वृद्धि की ओर ले जाएगा और जिसका विश्वगुरु बनना तय है, के लिए योगदान देने तथा उसकी रूपरेखा को आकार देने की अपील की। वह अमेरिका के न्यू जर्सी में एक समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

विदेशों में असाधारण योगदान के लिए प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत की गाथा के पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीयों ने भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के माध्यम से योगदान दिया है जिसने प्रवासी भारतीयों को बड़ी कंपनियों का नेतृत्व करने में सहायता की है और कई देशों के आर्थिक कल्याण में भी मदद की है।

उन्होंने रेखांकित किया कि प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों के कारण भारत को वास्तव में विश्व भर में सम्मानित किया जाता है तथा प्रतिष्ठा दी जाती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज दुनिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़े नेता के रूप में देखती है। बाली, इंडोनेशिया में आयोजित जी20 बैठक की चर्चा करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि यह लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयास और नेतृत्व का ही परिणाम था जिसने सभी नेताओं को एक सामूहिक घोषणापत्र पर सहमत होने के लिए एकजुट किया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button