National

सेशेल्स के बुनियादी ढांचे के विकास में भारत निभा रहा है अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकलावान के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामकलावन संयुक्त रूप से सेशेल्स में नए अदालत भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान भारत-सेशेल्स के रिश्ते को लेकर पीएम मोदी ने कहा कहा कि भारत और सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र के दो ऐसे राष्ट्र हैं जिनके बीच मित्रता के मजबूत संबंध और गहरी साझेदारी है। तो वहीं भारतीय मूल के सेशेल्स के राष्ट्रपति रामकलावान ने कहा कि भारत ने कभी उन्हें निराश नहीं किया। भारत उनके देश का लंबे समय से एक भरोसेमंद और विश्वसनीय सहयोगी रहा है।

सेशेल्स की अदालत निर्माण में सहायता

सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावान के साथ भारत की सहायता से सेशेल्स में चलायी जा रही परियोजनाओं का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कहा कि भारत को इस बात की खुशी है कि उसने सेशेल्स की अदालत के नए भवन के निर्माण में अपना योगदान दिया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह इमारत का निर्माण कोविड महामारी के प्रकोप के दौरान पूरा किया गया है।

पहला अफ्रीकी देश है सेशेल्स जिसे भारत में बने कोविड के टीके मिले

पीएम ने आगे कहा कि संकट हो या कोई अन्य जरूरत भारत ने हमेशा न सिर्फ अपने पड़ोसी देशों की मदद की बल्कि दूरदराज स्थित देशों के लिए भी हमेशा आगे आकर मदद की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स पहला अफ्रीकी देश है जिसे भारत में बने कोविड के टीके मिले हैं। कोविड महामारी के दौरान भारत ने सेशेल्स को भी इस महामारी से निपटने के लिए जरूरी दवाएं और 50 हजार टीके उपलब्ध कराये हैं।

समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत कर रहा है मदद

इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा को सुदृढ करने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है। उन्होंने आगे बताया कि भारत ने सेशेल्स के तटरक्षक बल को एक नया, अत्याधुनिक, भारत में निर्मित गश्ती पोत भी उपलब्‍ध कराया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज भारत ने सेशेल्स को एक मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र दिया है। प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तनके छोटे देशों पर बढ़ते खतरे पर भी चिंता व्यक्त की।
पीएम मोदी ने कि भारत की सागर परिकल्पना का केन्‍द्र बिन्‍दु सेशेल्स है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में विकास और सुरक्षा को बढ़ाना है। भारत हमेशा से ही विश्व में शांति का पक्षधर रहा है और सदैव भारत ने छोटे देशों की संप्रभुता की वकालत की है।

सेशेल्स को सौंपी गईं अनेक परियोजनाएं

गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उच्च प्रभाव वाली दस सामुदायिक विकास परियोजनाएं सेशेल्स को सौंपी गईं। ये परियोजनाएं सेशेल्स में भारत के उच्चायोग द्वारा स्थानीय निकायों, शिक्षा संस्थाओं और व्यावसायिक संस्‍थानों के सहयोग से लागू की जाएंगी।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ, सेशेल्स के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में भारत की भूमिका को दिखाता है जो हमेशा समय की कसौटी पर खरी उतरी है। इन परियोजनाओं से सेशेल्स के बुनियादी ढांचे, विकास और सुरक्षा संबंधी आवश्‍यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। ये परियोजनाएं भारत और सेशेल्स के मित्रतापूर्ण गहरे संबंधों को भी दर्शाती हैं।

भारतीय मूल के हैं सेशेल्स के राष्ट्रपति

आपको बता दें कि वेवल रामकलावान भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज बिहार राज्य के गोपालगंज के रहने वाले थे। पीएम ने इसपर कहा कि न सिर्फ बिहार के लोगों को उन पर गर्व है बल्कि सभी भारतीय राष्ट्रपति रामकलावान की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं। सेशेल्स का राष्ट्रपति के रूप में उनका चुना जाना जन सेवा के प्रति उनके समर्पण का जीता जागता चिन्ह है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button