Sports

टोक्यो ओलंपिक : हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो/नई दिल्ली । टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया था। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से पहले क्वार्टर में केन रसेल ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ हॉकी खेली गई। दोनों प्रतिद्वंदी एक दूसरे के खिलाफ गोल करने को तरसते रहे। इस दौरान भारत की तरफ से जोरदार हमला किया गया। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से वापसी की पूरी कोशिश की गई। भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा। इस दौरान मिले पेनाल्टी कॉर्नर का टीम इंडिया ने पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम गोल करने की कोशिश करती रही लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक न चली।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button