Breaking News

बार की संयुक्त बैठक में नही बनी बात, एसडीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी

 

दुद्धी, सोनभद्र- गुरुवार को देर शाम तक चली संयुक्त बार की बैठक में घंटो मंत्रणा के बाद भी एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय वापस लेने पर सहमति नही बनी।घंटों तर्क-वितर्क एवं मंथन के बाद सदन ने एसडीएम कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार पर पुनः ठप्पा लगा दिया। ज्ञातव्य हो कि पिछले माह की 25 तारीख को दुद्धी को जिला बनाओ आंदोलन के तहत किये गये 30 घंटे की भूख हड़ताल में परमिशन को लेकर उपजे विवाद में दुद्धी एवं सिविल बार ने एसडीएम कोर्ट के अनिश्चतकालीन बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। तब से दोनों बार के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में अपना काम काज ठप कर रखा है। इस संदर्भ में दो दिन पूर्व संयुक्त बार का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सोनभद्र से मिलने जिला मुख्यालय भी गया था। जहां जिलाधिकारी के मुख्यालय पर न मिलने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। पुनः गुरुवार को एसडीएम कोर्ट बहिष्कार के मुद्दे पर दुद्धी एवं सिविल बार के अध्यक्षों की अगुवाई में संयुक्त बार की बैठक बुलाई गयी। जिसमें कुछ लोगों ने लचीला रुख अपनाने की कोशिश की तो अधिकांश अधिवक्ता बार की गरिमा और पीठासीन अधिकारी के रवैये में कोई भी बदलाव न होने का हवाला देकर अपने रुख पर तटस्थ दिखे। जिसके बाद सदन ने सर्वसम्मति से अगले निर्णय तक एसडीएम कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार पर मुहर लगा दी।इस मौके पर दुद्धी बार अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता, सिविल बार अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी, रामलोचन तिवारी,सत्यनारायण सिंह,नंदलाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी, विष्णुकांत तिवारी,महेंद्र जायसवाल, प्रदीप कुमार, मनोज मिश्रा समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button