National

कोरोना के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 15,413 नए मामले, कुल संख्या चार लाख 10 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले चार लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना की जांच की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 से कुल संक्रमितों की संख्या 4,10,461 पहुंच गई है। पिछले एक दिन में 15,413 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक 1,69,451 सक्रिय मरीज हैं और 227756 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,254 हो गया है।

Related Articles

Back to top button