BusinessNationalUP Live

वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीने में 8.89 करोड़ अधिक भारतीय पर्यटक पहुंचे वाराणसी

काशी में हो रही पर्यटकों की रिकॉर्ड वृद्धि.डबल इंजन सरकार ने काशी समेत पूरे उत्तर प्रदेश को बना दिया पर्यटन का नया हब.वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 के प्रथम तीन महीने में भारतीय पर्यटकों की 77% तथा विदेशी सैलानियों की आमद में 34.21 फीसदी की हुई वृद्धि.

  • दिन-प्रतिदिन देश-दुनिया काशी की तरफ हो रही आकर्षित

वाराणसी : पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम दिया है। काशी हो या यूपी का अन्य कोई भी जनपद, यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश और दुनिया से आए पर्यटक दिन-प्रतिदिन काशी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आठ साल में विकास का मॉडल बनकर बनारस विश्व के पर्यटन मानचित्र पर छा गया है। इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। वर्ष 2024 के पहले तीन महीने के मुक़ाबले 2025 के पहले तीन महीने (जनवरी, फरवरी व मार्च) में भारतीय पर्यटकों की संख्या 77.59 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि विदेशी सैलानियों की आमद में 34.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

काशी के कायाकल्प होने के बाद से शिव की नगरी काशी में पर्यटकों की आमद में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र रावत ने बताया कि वर्ष 2024 के प्रथम तीन माह (जनवरी-मार्च) में काशी में 2,56,78,631 पर्यटक आए थे, जबकि वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या 11,46,11,239 हो गई। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या वर्ष 2024 में 98961 थी, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 1,50,425 हो गई है। 2024 के जनवरी, फरवरी, मार्च के सापेक्ष 2025 के जनवरी ,फरवरी और मार्च में कुल 8,89,32,608 ( आठ करोड़ 89 लाख 32 हजार छह सौ आठ ) भारतीय पर्यटक बढ़े हैं। यह वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 के पहले तीन माह में 77. 59 प्रतिशत अधिक है।

2024 के जनवरी, फरवरी व मार्च माह के सापेक्ष 2025 के तीन महीने में कुल 51,464 विदेशी मेहमानों की संख्या बढ़ी है। 2024 के मुकाबले 2025 के पहले तीन में यह वृद्धि 34.21 प्रतिशत है।

वर्ष 2024
माह—- भारतीय पर्यटक —विदेशी पर्यटक
जनवरी –72,55,719 ———27,247
फरवरी —-80,30,385 ——–36,139
मार्च —1,03,92,527 ———35,575
कुल- —–2,56,78,631 ——98,961

वर्ष 2025
माह ——भारतीय पर्यटक ———विदेशी पर्यटक
जनवरी —-4,79,68,503 ————64,165
फरवरी —–6,05,85,171 ————44,943
मार्च ——-60,57,565 ————–41,317
कुल- —–11,46,11,239 ————1,50,425

गाय के गोबर से तैयार पेंट का सरकारी भवनों में भी हो उपयोग: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button