
फाइनल मुुकाबले में अनपरा ने चोपन को 4 विकेट से हराकर,25000 के ईनामी ट्राफी पर किया कब्जा
विश्वजीत बने मैन आफ द मैच, सीरीज पर राघवेंद्र का कब्जा
दुद्धी,सोनभद्र- टाउन क्लब कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 34वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को अनपरा व चोपन के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में अनपरा की टीम ने चोपन को 4 विकेट से हराकर, 25000 की ईनामी ट्राफी अपने नाम कर ली। मैच का टॉस चोपन के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 बनाए।जिसमे राघवेंद्र ने 4 छक्के तथा 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए और इस्तियाक ने 4 चौके तथा 1 छक्के की मदद से 37 रन तथा आकाश ने 4 चौके तथा 1 छक्के की मदद से 35 रन का योगदान दिया।गेंदबाजी करते हुए अनपरा के गेंदबाज मु. उमर ने 4 ओवर में 35 रन देकर शानदार 4 विकेट हासिल किया।कार्तिक ने 4 ओवर मे 22 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा की टीम ने 17 .5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर, जीत लक्ष्य हासिल कर लिया । जिसमें धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए विश्वजीत ने 8 छक्के 5 चौकों की मदद से 29 गेंद पर शानदार 75 रन बनाए।तेजस्वी ने 3 छक्के 4 चौके की मदद 40 बनाए और निखिल ने 5 चौके की मदद से 22 रनों की पारी खेली।गेंदबाजी करते हुए चोपन के गेंदबाज आकाश राजपूत ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किया और कृष्णकान्त ने 3 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट तथा विनीत ने भी 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।इस तरह से अनपरा की टीम ने चोपन की टीम को 4 विकेट से पराजित कर,25000 रुपये की इनामी ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
अनपरा के खिलाड़ी विश्वजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।जिन्होंने 29 गेंद पर शानदार 75 रन की पारी खेली।तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट चोपन के राघवेंद्र को मिला जिन्होंने 107 गेंद में 280 रन बनाए थे। विजेता टीम अनपरा को मुख्य अतिथि विधायक हरीराम चेरो के हाथों चमचमाती ट्राफी एवं 25000 का नकद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम चोपन को चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि के हाथों 15 हजार रुपये नकद व उपविजेता ट्राफी प्रदान किया गया।इसके अलावा सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।
मुख्य अतिथि हरिराम चेरो , समारोह अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ एच पी सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम समेत आयोजन समिति को बधाई दी।कमेटी अध्यक्ष सुमित सोनी ने आभार जताया।संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल ने किया।इस मौके पर नेशनल दिव्यांग खिलाड़ी लव वर्मा,दुद्धी बार अध्यक्ष कैलाश गुप्ता,मानसिंह गोंड़, कमल कानू, रामपाल जौहरी, अयूब खान,आदिल खान,मोनू सिंह, गौरव सोनी, बाबू डान, रजत राज,संदीप कुमार,गौरव बघेल, राफे खान,सलीम खान,गांधी समेत सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।





