Crime

जौनपुर के लपरी गांव में 6 बिस्वा जमीन के लिए भाई ने चाकू घोंपकर बड़े भाई की कर दी हत्या

हत्या के आरोप में छोटे भाई और तीन पुत्रों की गिरफ्तारी, मृतक मुंबई में चलाता था टैक्सी 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ‌लपरी गांव में 6 बिस्वा जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। रविवार को दोपहर में दो सगे भाइयों के बीच हुए जमीनी विवाद में बड़े भाई अशोक कुमार गौतम (45 वर्ष) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वारदात के बाद मृतक के घर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस सम्बंध में पुलिस ने छोटे भाई राम अजोर गौतम तथा उसके तीन पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर मिली है कि लपरी गांव निवासी शिव मूरत के दो बेटे अशोक कुमार तथा राम अजोर गौतम थे। पिता की मृत्यु हो जाने के बाद जमीन का बंटवारा हो गया था लेकिन मां के नाम दर्ज छह बिस्वा जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था, जिसे लेकर रविवार को दोनों भाइयों में कहा सुनी हो गयी और मारपीट करने लगे। इस दौरान छोटे भाई राम अजोर गौतम ने मुर्गा काटने वाले चाकू से अशोक कुमार को कई बार पेट और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। अशोक कुमार मुम्बई में टैक्सी ड्राइवर का कार्य करता था जो कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। पत्नी उर्मिला देवी तथा बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button