Astrology & Religion

अमेरिका के डलास में दो हजार बच्चों ने गीता पाठ करके दिया भारतीय संस्कृति का सन्देश

वाशिंगटन । भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है। यह बात अमेरिका के डलास में एक बार फिर साबित हुई है। दरअसल डलास के एक स्टेडियम में एक साथ दो हजार बच्चों ने गीता पाठ कर पूरे पश्चिमी जगत को भारतीय संस्कृति के प्रति आकृष्ट होने का संदेश दिया है।

हाल ही में तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बड़ा इंडोर स्टेडियम नजर आ रहा है। यह वीडियो अमेरिकी शहर डलास का है। वहां एक इंडोर स्टेडियम में मौजूद दो हजार बच्चे एक साथ सस्वर भगवत् गीता का पाठ कर रहे हैं। न सिर्फ भारतीय मूल के लोग, बल्कि अमेरिकी भी भारी संख्या में वहां मौजूद हैं। बताया गया कि ये बच्चे पिछले दो वर्ष से भगवत् गीता का अभ्यास कर रहे थे। इसी अभ्यास की परिणति सस्वर गीता पाठ में हुई है। अब इस आयोजन की चतुर्दिक सराहना हो रही है। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button