UP Live

भटनी नगर पंचायत में विकास और सुरक्षा पर मंथन, 9 जनवरी को होगी अहम बैठक

देवरिया के भटनी नगर पंचायत कार्यालय में 9 जनवरी शाम 5 बजे विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के अनुसार बैठक में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, नदी कटान रोकने और नागरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधि, प्रशासन व पत्रकार आमंत्रित हैं।

भटनी, देवरिया। नगर पंचायत भटनी में विकास कार्यों को गति देने और आम नागरिकों की सुरक्षा व सुचारु आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 09 जनवरी को शाम 5:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय, भटनी बाजार में किया जाएगा। इस बैठक को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नगर के प्रमुख मार्गों-मेन रोड, सिनेमा रोड, विकास रोड, चूड़ा गली, चूड़ी गली तथा शिव मंदिर से आदर्श चौराहा तक-सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि नगर के नदी किनारे हो रहे कटान को रोकने के लिए बांध निर्माण और उससे जुड़े सड़क विकास कार्यों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है। इससे न केवल नगर की भौगोलिक सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि भविष्य में होने वाले नुकसान से भी बचाव संभव हो सकेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्य तभी प्रभावी रूप से पूरे हो सकते हैं जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और समाज के सभी वर्ग मिलकर सहभागिता निभाएं। इसी उद्देश्य से बैठक में सभी पूर्व एवं वर्तमान सभासदों, विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यों, भटनी थानाध्यक्ष तथा स्थानीय पत्रकारों को समय से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

यह बैठक भटनी बाजार के सुव्यवस्थित विकास, नागरिक सुरक्षा और बेहतर शहरी सुविधाओं की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में नगरवासियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

काशी में ऐतिहासिक स्वागत से भावुक हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत

भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक! पंकज चौधरी ने खोले मनरेगा के ‘काले सच’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button