Crime

IIT के छात्र ने पूर्वी दिल्ली में अपने घर में की आत्महत्या

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली के 23 वर्षीय छात्र ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बी.टेक चौथे वर्ष के छात्र पनव जैन के माता-पिता को मंगलवार रात करीब नौ बजे सैर से लौटने पर उसका शव मिला। पुलिस ने बताया कि पनव ने अपने घर में लगी वजन उठाने वाली रॉड का इस्तेमाल करके दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार पीड़ित के माता-पिता उसे पुष्पांजलि अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि पनव के पिता ने बताया है कि उनका बेटा पिछले कुछ महीने से तनाव और अवसाद से पीड़ित था और उसका इलाज भी किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button