Crime

फेसबुक में हुआ प्यार तो आशिक के घर जमाया डेरा

जौनपुर : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो बांग्लादेश की फातिमा अपने प्रेमी के घर जौनपुर पहुंच गईं मगर प्रेमिका के घर पहुंचने की भनक लगते ही प्रेमी युवक घर छोड़कर भाग निकला।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव गांव निवासी अशफाक अहमद दुबई में नौकरी करता था।

फातिमा ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती अशफाक से फेसबुक पर हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उसने अशफाक से दुबई में निकाह कर लिया। निकाह करने के कुछ दिन बाद अशफाक भारत लौट आया, इसके बाद बांग्लादेश से फातिमा छह माह का टूरिस्ट वीजा लेकर जौनपुर पहुंच गई। फातिमा के घर पहुंचने के पहले ही अशफाक घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल फातिमा ने उसके घर पर डेरा डाल रखा है और कह रही है कि अशफाक के आने तक उसी के घर में ही रहेगी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button