दुद्धी,सोनभद्र – जनपद के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी तहसील मुख्यालय के टीसीडी ग्राउंड पर रविवार को पिंकाथन डे के अवसर पर सेहत भरी दौड़ का आयोजन किया गया। दुद्धी परिक्षेत्र के स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता के लिए सैैकड़ो महिलाओं ने दौड़ लगाई। विश्व के कई देशों के साथ दुद्धी की सैकड़ो महिलाओं ने आधी आबादी के सेहत के लिए दौड़ लगाई| टाउन क्लब मैदान पर बकायदे मशाल प्रज्ज्वलित कर नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि एवं खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने इसका शुभारंभ किया|
खेल मैदान से ब्रांड अंबेसडर संगीता वर्मा एवं वन्दना कुशवाहा की अगुवाई में आठ दर्जन से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों ने नारी के सम्मान में नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में दौड़ लगाई,जो काली मोड़ तिराहे से वापस ग्राउंड पर लौटी| इसके बाद अंजना पटेल,ऋतु सोनी,रोजी मसीह,बन्दना कुशवाहा आदि द्वारा म्यूजिक योग कराया गया|सांस्कृतिक योग को खूब सराहा गया। बीच बीच में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए कई गुर एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया| इस दौरान ममता मौर्या द्वारा महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाने के साथ उन्हें जागरूक करने के लिए कई बातों को समझाया गया| करीब चार घंटे से अधिक चले कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ तो घर व समाज भी स्वस्थ। 
उन्होंने आयोजको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन न सिर्फ क्षेत्र के बल्कि समूचे जनपद के लिए गर्व की बात है| वहीं चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने महिलाओं के योग के प्रति बढ़ते रूचि को देखते हुए नगर में महिला जिम खोलने की बात कही| खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा,समृद्धि आदि योजनाओं के साथ चलाये जा रहे मिशन शक्ति की जानकारी दी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वंशनारायण यादव ने महिलाओं के लिए संचालित मिशन शक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आपातकालीन सहायता के लिए नंबरों की जानकारी दी| मेजर ध्यानचंद एकेडमी के अध्यक्ष जुबेर आलम ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तमाम सुझाव दिये और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। तहसील मुख्यालय पर पहली बार आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह वर्धन के लिए तमाम संगठनों के लोग मौजूद रहे|
आयोजन कमेटी के संगीता वर्मा,ममता मौर्या, बन्दना कुशवाहा आदि महिला खिलाड़ियों ने अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं बैज से सम्मान किया।अन्त में विधायक के हाथों मेधावी महिलाओं को मेडल भेंटकर उत्साहवर्धन किया।मार्शल आर्ट ट्रेनर रविन्द्र सायल ने महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स के कई बेहतरीन टिप्स सिखाये।खेल रेफरी यशवंत जी एवं निरंजन सर ने खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस मौके पर अधिवक्ता प्रेमचंद यादव,रामपाल जौहरी, जवाहर लाल,शिवशंकर प्रसाद,प्रभु सिंह,एसआई संतोष सिंह,मनीष द्विवेदी,अवधनारायण यादव, नवजीवन समिति अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल,सचिव अभय सिंह, विपिन बिहारी,अरुण ताड़े समेत भारी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।




