Crime

4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी IAS रानू साहू

रायपुर । कोयला घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी रानू साहू 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी। अगले माह 4 अगस्त को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।बता दें की रानू साहू को मंगलवार को ईडी ने विशेष आदालत में फिर से पेश किया था। शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी।

ईडी ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। ईडी रानू साहू का फिर से रिमांड मांग सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी।ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्‍त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्‍यादा प्रश्‍न किए गए हैं। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button