
नफरत का जाम मुझसे तो ढाला न जायेगा
35वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन हुआ सम्पन्न
दुद्धी,सोनभद्र – स्थानीय मुंसिफ कोर्ट परिसर में स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभागार में बुधवार की देर शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन दुद्धी राजकुमार अग्रहरि ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस छोटे से नगर में कवि सम्मेलन का 35 वर्षों का सफर कमेटी की लगन एवं क्षेत्र की कौमी एकता की मिसाल है।बेहतरीन आयोजन के लिए कमेटी को हौसला बढ़ाया और कोविड 19 का पालन करते हुए यह आयोजन सम्पन्न कराया।
कविता का शुभारंभ कवियत्री विभा शुक्ला ने मां सरस्वती की सुरीली वंदना प्रस्तुत कर किया। गीतकार मनमोहन मिश्र “नफरत का जाम मुझसे तो ढाला न जाएगा” ये काम मेरे दिल से संभाला न जाएगा” औकात जानता हूं मैं अपने शदू का” किचड़ किसी पर मुझसे उछाला न लाना जाएगा” कवि लोकनाथ अनगढ़ ने सुनाया “आई हो मेरी जिंदगी में तुम जुगाड़ बनके” मेरे घर में सोई रहती हो तुम पहाड़ बनके” शायर हसन सोनभद्री “किसी मछली को पानी से निकालो मेरी चाहत का अंदाजा लगा लो” खिंजा में एक नजर पत्तों पर डालो मेरी हालात का अंदाजा लगा लो” कवि राम अवध पुष्कल “लिखना बहुत कठिन है पानी से पानी पर पानी लिखना बहुत कठिन है”
कवि इमरान बनारसी “तेरे वाले कमान वाले हैं हम बड़ी आन बान वाले हैं जिसका सम्मान करते हैं दुनिया हम वह हिंदुस्तान वाले हैं” कवि नागेश शांडिल्य “अखबारों में एक समाचार रहता है जरूर दो बच्चे की मां दो बच्चों के पिता के संग फुर्र” कवि बादशाह प्रेमी “सुना है इश्क में गधे भी सूखी घास खाते हैं वह पागल लोग हैं जो प्यार में सल्फास खाते” कवियत्री विभा शुक्ला “अगले जन्म में मिलने का वादा ना कीजिए मैं पूर्णिमा का चांद हूं आधा न कीजिए मैं रुकमणी हूं आपकी अधिकार है मेरा अधिकार छीन के मुर्म राधा ना कीजिए” यथार्थ विष्णु फक्र मुझे हे भारत मां मैं भी किसान का बेटा हूं” कवियों ने प्रस्तुति किया।
मंच का संचालन कवि कमलेश राजहंस ने किया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश वाह वाह ने किया। इस अवसर पर कौमी एकता समिति अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, रामपाल जौहरी, सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष मदन मोहन तिवारी, सचिव शिवशंकर गुप्ता, प्रचार प्रसार मंत्री भीम जायसवाल, रामेश्वर रॉय, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज पांडेय, प्रभु सिंह, जगदीश्वर जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, विष्णु कांत तिवारी, विष्णु अग्रहरि, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




