Crime

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला की हत्या, कूड़ेदान में मिला शव

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी।रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम चैतन्य एम. उर्फ ​​श्‍वेता है। उसका शव शनिवार को विक्टोरिया के जिलॉन्ग के पश्चिम में स्थित बकले में एक सुनसान सड़क के किनारे एक कूड़ेदान में मिला था। श्‍वेता पति और तीन साल के बेटे के साथ मेलबर्न में रह रही थी।

स्थानीय पुलिस को शक है कि महिला अपराधी को जानती होगी और आरोपी विदेश भाग गया होगा।स्थानीय पुलिस को शक है कि महिला की घर पर ही हत्या की गई। इसके बाद उसके शव को करीब 82 किलोमीटर दूर ले जाकर एक कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कथित तौर पर श्‍वेता के पति अशोक राज वरिकुप्पला, बेटे के साथ हाल ही में भारत वापस आए।(वीएनएस )।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button