Varanasi

पति की धमकी पर मुकदमा

वाराणसी। महिला को फोन के बेटी के अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी देने के मामले में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता पिंकी पांडेय निवासी रमरेपुर का पति वैष्णव पांडेय से मुकदमा चल रहा है जिसमें उसे हुकुलगंज के पास रोककर धमकी दी गयी थी तुम्हे व बच्ची को अपहरण कर हत्या करवा देंगे। विवाहिता के अनुसार बीते 2 फरवरी को उसे अज्ञात नम्बर से फोन आया जिसने फोन पर ही गाली गलौच देते हुए धमकी भी दी। आशंका है कि उसके पति व उसके भतीजे अमन के द्वारा ही किया गया होगा। पीड़िता ने पति समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button