Crime

पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, आत्महत्या का शक

मिर्जापुर /वाराणसी। जिगना थनान्तर्गत बीहसड़ा इलाके में आज तड़के रेलवे लाइन पर महिला पुरुष की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना गांव में पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला मान कर चल रही है। बाद में पता चला कि दोनों मृतक आपस मे पति पत्नी हैं।सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच चुके है।

बताया गया कि दोनों घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नेगुरा तेज सिंह गांव के रहने वाले हैं। लगभग 5 बजे सुबह जब स्थानीय ग्रामीण उधर से गुजरे तो रेलवे लाइन पर दो लाश देख सन्न रह गए। बताया गया कि बिसहड़ा खुर्द नई बस्ती के समीप मिले शव स्थल से चन्द समय पहले एक तेजरफ्तार मेल ट्रेन गुजरी सम्भवतः उसी की चपेट में दोनों आये थे। मौके पर जुटे लोग तरह तरह की बात कर रहे थे। पुलिस घर वालों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिशों में जुटे थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button