Crime

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की

छपरा : बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शम्भू नट की पत्नी पूनम देवी (30) अपने घर से कुछ दूर पर मुख्य सड़क पर घायल हो कर गिरी हुई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके मायके वालों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान रविवार की देर रात को उसकी मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button