Crime

बस्ती मे दुष्कर्म से आहत पति-पत्नी ने की आत्महत्या

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में कथित रूप से दुष्कर्म की घटना से आहत महिला और उसके पति ने विषाख्त पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शुक्रवार देर शाम बताया कि क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 मे गुरूवार को दंपति ने जहर खा लिया था जिनको इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया था जहां पहले नवल किशोर (30) नामक युवक की मौत हो गयी थी जबकि उसकी 27 वर्षीया पत्नी को गंभीर हालत मे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को विवाहिता की भी मौत हो गयी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button